बिग ब्रेकिंग-(हल्द्वानी) बनभूलपुरा दंगे में 9 वांछित उपद्रवियों के पुलिस ने जारी किये पोस्टर

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल पुलिस ने जारी किए बनभूलपुरा दंगे में वांछित उपद्रवियों के पोस्टर

हल्द्वानी-दिनॉक: 08.02.2024 को बनभूलपुरा क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के दौरान उपद्रवियों द्वारा पुलिस, प्रशासन, नगर निगम व मीडिया कर्मियों पर पथराव, आगजनी व गोलीबारी की हिंसक घटना के सम्बन्ध में थाना-बनभूलपुरा में मुकदमे दर्ज किए गए तथा घटना में  संलिप्त उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिये प्रहलाद नारायण मीणा, एस0एस0पी0 नैनीताल द्वारा  हरबन्स सिंह, एस0पी0सिटी हल्द्वानी* के पर्यवेक्षण  में विभिन्न टीमों का गठन किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी ने बजट खत्म करने और विकास की रफ्तार तेज करने का टास्क फोर्स बनाया

पुलिस टीमों द्वारा घटनास्थलों के आसपास के CCTV  के अवलोकन एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर अभी तक 42 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध हथियार व कारतूस बरामद किये गये।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली में सुरक्षा का सबक: लड़की सकुशल, आरोपी पर सख्त कार्रवाई

उक्त हिंसक घटना में संलिप्त उपद्रवियों में से 09 वांछित दंगाइयों के पोस्टर जारी किए गए हैं।

नैनीताल पुलिस द्वारा वांछित उपद्रवियों के पोस्टर शहर में जगह–जगह चस्पा किए गए हैं। पुलिस की टीमें लगातार इन उपद्रवियों की सभी संभावित ठिकानों में तलाश कर रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस का बड़ा अभियान: बाहरी और संदिग्ध व्यक्तियों की सघन जांच शुरू

जनता को सूचित किया जाता है कि किसी भी व्यक्ति को यदि इन उपद्रवियों के बारे में कोई भी सूचना मिले तो तत्काल नैनीताल पुलिस को 9411112743/9411112741, 9411110396 तथा पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 9411112979 व 9412087770 पर सूचित करने का कष्ट करें।

Ad_RCHMCT