बिग ब्रेकिंग-(उत्तराखंड) देर रात खाई में गिरा स्कूटी सवार,SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू

ख़बर शेयर करें -

जनपद टिहरी- पुलिस चौकी, बछेलीखाल क्षेत्रान्तर्गत खाई में गिरा स्कूटी सवार, SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू।

गुरुवार को देर रात्रि पुलिस चौकी बछेलीखाल द्वारा SDRF को सूचना दी गयी कि महादेवचट्टी के पास एक स्कूटी सवार लगभग 50 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: नशे में टल्ली युवकों ने मचाया कहर, पुलिस से भी की हाथापाई

उक्त सूचना पर पोस्ट ब्यासी से SI नीरज चौहान के हमराह SDRF रेस्क्यू टीम मय आवश्यक उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुईं।

यह भी पढ़ें 👉  शहर, उद्योग और स्थिरता: केंद्रीय बजट 2026 में आर्थिक विकास का नया विज़न

SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए रात्रि के घनघोर अंधेरे में कड़ी मशक्कत करते हुए स्कूटी सवार व्यक्ति को रेस्क्यू कर सकुशल मुख्य मार्ग तक पहुँचाया व अग्रिम उपचार हेतु एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौसम बदलेगा, अगले तीन दिनों तक बारिश और बर्फबारी की संभावना

घायल का विवरण:- नवीन शर्मा, उम्र 40, निवासी हरिद्वार

Ad_RCHMCT