बिग ब्रेकिंग-(उत्तराखंड) इस इलाके मे दिन दहाड़े बाघ की चहलकदमी,वन विभाग ने लगाया पिंजरा

ख़बर शेयर करें -

शिवगंगा एन्क्लेव में दिन दहाड़े बाघ की चहलकदमी
वन विभाग ने लगाया पिंजरा

देहरादून- शिवगंगा एनक्लेव, डांडालखौड़ में लगातार बाघ की चहलकदमी बनी हुई है जिस कारण स्थानीय लोगों में दहशत बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  पंचकूला में नमो क्रिकेट लीग में बल्ला थामकर उतरे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी: युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ

इस विषय में शिवगंगा एनक्लेव जनकल्याण समिति के पदाधिकारियों ने वन विभाग के अधिकारियों को बताया कि दिन के समय भी कालोनी में बाघ चहलकदमी कर रहा है सूचना पर वन विभाग की पूरी टीम एसडीओ डा. उदय गौड़ के साथ मौके पर पहुंची।

यह भी पढ़ें 👉  वीकेंड पर कैंची धाम सहित नैनीताल जनपद के धार्मिक व पर्यटन स्थलों पर बढ़ी पर्यटकों-श्रद्धालुओं की संख्या

वन विभाग की टीम ने बाघ के मुमेंट को चैक करने के लिए कैमरे लगाने के साथ-साथ एक स्थान पर बाघ को पकड़ने के लिए पिंजरा भी लगाया।

Ad_RCHMCT