उत्तराखंडः ई-रिक्शा चालक का संदिग्ध परिस्थितियों मे बाग में पड़ा मिला शव, यह जताई जा रही आशंका

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में सोमवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जिसने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया। हरिद्वार जिले के पथरी थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव स्थित एक बाग में ई-रिक्शा चालक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में दहशत फैल गई। मृतक की पहचान प्रदीप (48 वर्ष) पुत्र ओमप्रकाश, निवासी अंबुवाला के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली को लेकर अलर्ट मोड पर अग्निशमन विभाग: हल्द्वानी में 2 स्थानों पर हुई मॉक ड्रिल, परखा गया क्विक रिस्पॉन्स और फायर हाइड्रेंट

घटना की जानकारी उस समय सामने आई जब बाग के स्वामी ने अपने खेत में शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थाना पथरी प्रभारी मनोज नौटियाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

यह भी पढ़ें 👉  सुरक्षित दीपावली, सजग नैनीताल पुलिस: बाजारों से लेकर रेलवे स्टेशन तक सघन गश्त और चेकिंग तेज

मृतक का ई-रिक्शा घटनास्थल के पास ही खड़ा मिला, जिससे मामला और भी संदिग्ध हो गया है। पुलिस को प्रथम दृष्टया आशंका है कि प्रदीप की गला दबाकर हत्या की गई है, हालांकि स्पष्ट कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के दो अधिकारी सम्मानित: डॉ. जगदीश चन्द्र को राष्ट्रपति पुलिस पदक, एसपी हरबन्स सिंह को गोल्ड मेडल

पुलिस ने शुरुआती जांच में मृतक के किसी के साथ विवाद की जानकारी मिलने की बात कही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है।

Ad_RCHMCT