हल्द्वानी में तेज रफ्तार कार ने ली एक और जान, मचा कोहराम

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। निकटवर्ती हल्दूचौड़ हाईवे पर बने खतरनाक कट पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा हल्द्वानी-लालकुआं राष्ट्रीय राजमार्ग पर बीती रात लगभग 10 बजे हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  न्याय के लिए आवाज: टिहरी में केतन लाल की नृशंस हत्या के विरोध में कल रामनगर के लखनपुर चौक पर होगा धरना प्रदर्शन

पुलिस के अनुसार, हल्दूचौड़ के व्यवसायी और बिजली दुकान संचालक दीपक जोशी (40) अपनी मोटरसाइकिल से हल्दूचौड़ बाजार से गुजर रहे थे, तभी हल्दानी की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने एसबीआई के सामने बने कट के पास उनकी बाइक को टक्कर मारी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार ने दीपक को सड़क पर घसीटते हुए काफी दूर तक ले जाया। इसके बाद कार हाईवे से नीचे गिर गई।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रप्रयाग पेट्रोल पंप के पास खाई में गिरे व्यक्ति का SDRF ने किया सफल रेस्क्यू

स्थानीय लोगों की मदद से घायल दीपक को तुरंत हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे में कार में सवार दो लोगों को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस के अनुसार, कार में सवार सभी लोग बरेली के रहने वाले थे और नैनीताल से बरेली जा रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम की मांग को लेकर दुग्ध संघ ने दिया सहयोग का भरोसा, 19 जून को होगा सुंदरकांड व विशाल भंडारा

दीपक के पीछे दो पुत्रियां और एक पुत्र हैं। उनकी मौत की खबर से परिवार में शोक का माहौल है। कोतवाली प्रभारी दिनेश फर्त्याल ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Ad_RCHMCT