रामनगर में ऑपरेशन कालनेमी के तहत चेकिंग अभियान, दो संदिग्ध बाबा हिरासत में

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchalरामनगर:-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार ‘ऑपरेशन कालनेमी’ के तहत आज रामनगर क्षेत्र में प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान माता बाल सुंदरी मंदिर, गर्जिया मंदिर, सती माता मंदिर सहित अन्य धार्मिक स्थलों पर संचालित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर : नैनीताल में बड़ा सड़क हादसा; राजस्थान के पर्यटकों की थार खाई में गिरी, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी


इस चेकिंग अभियान के दौरान कुल 08 बाबाओं की पहचान सत्यापन की गई, जिनमें से 02 बाबा संदिग्ध पाए गए।

संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान निम्न रूप में हुई:
• विमल दास, पुत्र बाबू राम, निवासी कुंवरपुर तुलसी पट्टी, बरेली (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी माता बाल सुंदरी मंदिर, रामनगर।
• सतपाल बाब, पुत्र दीवान चन्द्र, निवासी वैशाली कॉलोनी, काशीपुर, हाल निवासी माता बाल सुंदरी मंदिर, रामनगर।
दोनों संदिग्धों को थाना रामनगर लाकर धारा 172 बीएनएसएस के अंतर्गत अग्रिम विधिक कार्रवाई हेतु दाखिल किया गया। इसके अतिरिक्त, पहचान एप के माध्यम से दोनों व्यक्तियों का सत्यापन भी किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  NEET(UG)- 2026 की pen and paper mode की परीक्षा जनपद नैनीताल में शांतिपूर्वक सम्पन्न


पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस प्रकार के चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेंगे, ताकि धार्मिक स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ा नियंत्रण रखा जा सके।

Ad_RCHMCT