बड़ी खबर-BJP विधायक का भीषण एक्सीडेंट, 30 फुट गड्ढे में जा गिरी कार

ख़बर शेयर करें -

महाराष्ट्र के सतारा जिले से बीजेपी विधायक ए जयकुमार गोरे की कार के भीषण हादसे के शिकार होने की सूचना सामने आ रही है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज सुबह विधायक की कार पुलसे गिरकर 30 फुट गड्ढे में जा गिरी. यह हादसा पुणे पंढरपुर रोड के पास हुआ है.

यह भी पढ़ें 👉  नशा मुक्त उत्तराखंडः हल्द्वानी में चरस समेत दो तस्कर गिरफ्तार

बताया जा रहा है की कार में विधायक जयकुमार गोरे समेत कुल चार लोग सवार थे. हादसे में विधायक गोरे बुरी तरह से घायल हो गए हैं, उन्हें इलाज के लिए पुणे के रूबी प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया है, जबकि उनके बॉडीगार्ड और कार-ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए उनका इलाज भी एक प्राइवेट अस्पताल में जारी है.

यह भी पढ़ें 👉  हादसे के बीच उजागर हुआ चौंकाने वाला राज: नोटों से भरा बैग और घायलों की लड़ाई

Ad_RCHMCT