रामनगर:-(ब्रेकिंग) छोटे-छोटे पैडलरो को स्मैक सप्लाई करने वाला स्मैक तस्कर गिरफ्तार,कब्जे से 12.05 ग्राम स्मैक बरामद        

ख़बर शेयर करें -

रामनगर:-ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के अंतर्गत एसएसपी नैनीताल द्वारा नैनीताल जनपद को नशा मुक्त नैनीताल बनाए जाने का प्रण लेते हुए अधीनस्थ पुलिस अधिकारी गणों को नशे का कारोबार करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: भाजपा युवा मोर्चा में पहली बार महिला महामंत्री बनीं कंचन पाण्डेय, संगठन ने जताया भरोसा

और इसी क्रम में बलजीत सिंह भाकुनी, क्षेत्राधिकारी रामनगर के पर्यवेक्षण एवं अरुण कुमार सैनी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर के नेतृत्व में कोतवाली रामनगर पुलिस द्वारा गोपनीय सूचना के आधार पर सघन चेकिंग अभियान के दौरान एक स्मैक तस्कर फईम अख्तर, पुत्र शमीम, निवासी गुलरघट्टी रामनगर उम्र 27 वर्ष के कब्जे से 12.05 ग्राम स्मैक बरामद की गयी।

यह भी पढ़ें 👉  नाबार्ड परियोजनाओं में आएगी तेजी: मुख्य सचिव ने विभागों को 3 दिन में प्रोजेक्ट पोर्टल पर अपलोड करने के दिए निर्देश; वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ₹1,000 करोड़ का लक्ष्य

गिरफ्तार स्मैक तस्कर के विरुद्ध कोतवाली रामनगर में एफ.आई.आर. नं0 572/22, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को मा. न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक हिरासत भेजा गया।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में मोरारी बापू की श्रीराम कथा संपन्न: समापन समारोह में पहुंचे सीएम धामी; बोले- 2 महीने में 45 लाख श्रद्धालुओं ने किए चारधाम के दर्शन, कुंभ 2027 होगा ऐतिहासिक

पूछताछ के दौरान ज्ञात हुआ कि स्मैक तस्कर फईम छोटे-छोटे पैडलरो को स्मैक सप्लाई का काम करता था।

पुलिस टीम मे व0उ0नि0 प्रेमराम विश्वकर्मा,उ0नि0 कृष्ण गिरी,हे0कानि0 हेमन्त सिंह,कानि0 विजेन्द्र सिंह कोतवाली रामनगर सम्मिलित रहे।

Ad_RCHMCT