टीवी अभिनेत्री तुनिशा शर्मा ने सीरियल के सेट पर आत्महत्या की

ख़बर शेयर करें -

मुंबई। सोनी सब टीवी के सीरियल ‘अलीबाबा: दास्तान ए काबुल’ की लीड अभिनेत्री तुनिशा शर्मा ने शनिवार (24 दिसंबर) को आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि उन्होंने टीवी सीरियल के सेट पर ही फांसी लगा ली। मामले की जानकारी मिलते ही उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल, आत्महत्या करने की वजह सामने नहीं आई है। वहीं, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  SDG इंडेक्स में अव्वल उत्तराखंड, पर पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं अब भी चुनौती: नीति आयोग की बैठक में मुख्य सचिव ने नॉलेज पार्टनरशिप पर दिया जोर
तुनिशा की फाइल फाेटो।

महज 20 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
तुनिशा की उम्र महज 20 साल थी। उन्होंने बाल कलाकार के रूप में इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत की थी और ‘भारत का वीर पुत्र महाराणा प्रताप’ सीरियल से डेब्यू किया था। तुनिशा का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भिवाड़ी के अस्पताल भेजा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  कांवड़ यात्रा 2026: 30 जुलाई से शुरू होगा मेला, मुख्य सचिव ने दिए सुरक्षा, बिजली-पानी और मोबाइल शौचालयों के पुख्ता इंतजाम के निर्देश

ऐसा रहा तुनिशा का करियर
तुनिशा इस वक्त सोनी सब टीवी के सीरियल ‘अली बाबा: दास्तान ए काबुल’ में अहम किरदार निभा रही थीं। वह इस सीरियल में शहजादी मरियम बनी थीं। इसके अलावा वह फितूर, बार-बार देखो, कहानी 2 : दुर्गा रानी सिंह, दबंग 3 आदि फिल्मों में भी नजर आई थीं। फितूर और बार-बार देखो में तुनिशा ने कटरीना कैफ की किशोरावस्था का किरदार निभाया था। इसके अलावा ‘इंटरनेट वाला लव’ सीरियल में तनिशा का किरदार काफी पसंद किया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  नाबार्ड परियोजनाओं में आएगी तेजी: मुख्य सचिव ने विभागों को 3 दिन में प्रोजेक्ट पोर्टल पर अपलोड करने के दिए निर्देश; वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ₹1,000 करोड़ का लक्ष्य

तुनिशा शर्मा काफी खुशमिजाज स्वभाव की थीं और सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती थीं। हमेशा सेट पर खुश रहने वाली तुनिशा के इस तरह से अचानक सुसाइड कर लेने से फैंस के साथ ही इंडस्ट्री के लोग भी सदमे में हैं।

Ad_RCHMCT