बड़ी खबर-(देहरादून) शासन ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी को दी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchal dehradun-उत्तराखंड बनने के बाद पहली बार एक महिला आईएएस अधिकारी को आबकारी आयुक्त बनाया गया है। आईएएस अनुराधा पाल को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने सोमवार को आयुक्त कार्यालय पहुंचकर कार्यभार संभाल लिया।

2016 बैच की आईएएस अनुराधा ने मंगलवार को विभागीय बैठक बुलाई है। जिसमें अवैध और मिलावटी शराब पर पूर्णतः अंकुश लगाने और राजस्व संकलन बढ़ाने के उपायों पर चर्चा होगी। उन्होंने अमर उजाला से कहा कि जनभावनाओं का ध्यान रखते हुए राजस्व वृद्धि और अवैध व मिलावटी शराब की रोकथाम उनकी प्राथमिकता होगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में दिल दहला देने वाली घटना: खनन कारोबारी की गोली लगने से मौत

पूर्व आयुक्त हरीशचंद्र सेमवाल की सेवानिवृत्ति के बाद सरकार ने अनुराधा को विभाग की कमान सौंपी है। उनकी नियुक्ति रणनीतिक तौर पर मानी जा रही है, क्योंकि राज्य में कई जगहों पर शराब की दुकानों को लेकर महिलाओं का संघर्ष सामने आया है, जिसकी वजह से कई नए ठेकों लाइसेंस भी रद्द करने पड़े। माना जा रहा है कि आम महिलाओं से उनका संवाद सहज हो सकेगा।

Ad_RCHMCT