बड़ी खबर-(हल्द्वानी) भारी बारिश के अलर्ट को लेकर जिले मे कल भी स्कूल रहेंगे बंद

ख़बर शेयर करें -

भारत मौसम विभाग,देहरादून से आज दिनांक 07 जुलाई, 2024 को सायं 06:00 बजे जारी पूर्वानुमान के अनुसार दिनाँक 08.07.2024 से दिनांक 11.07.2024 तक जनपद नैनीताल में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने के साथ कहीं-कही गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के

तीव्र से अति तीव्र दौर (येलों एलर्ट) की सम्भावना व्यक्त की गई है, साथ ही वर्तमान समय में जनपद के समस्त (पर्वतीय एवं मैदानी) क्षेत्रों में लगातार वर्षा हो रही है जिसके फलस्वरूप नदियों/ नालों/गधेरों में तेज जल प्रवाह आने की सम्भावना है। इसके साथ ही विगत 02 दिवसों से जनपद में हो रही वर्षा से नदी/नालों/गधेरों में हुई जल स्तर में वृद्धि एवं भूस्खलन से मार्गों के बंद होने के कारण आम जीवन भी

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में IAS प्रमोशन पर निर्णायक दिन, 14 PCS अफसरों की टिकी निगाहें

प्रभावित हुआ है। तत्‌क्रम में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के म‌द्देनजर दिनांक 08.07.2024 (सोमवार) को जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रों में 01 दिवसीय अवकाश घोषित किये जाने के आदेश पारित किये जाते हैं। अतः मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी/एलर्ट को देखते हुए दिनांक 08.07.2024 (सोमवार)

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड एसटीएफ ने बुजुर्ग से 68 लाख की ठगी करने वाले साइबर गिरोह का किया पर्दाफाश

को जनपद नैनीताल क्षेत्रान्तर्गत समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाए) एवं समस्त आगनवाड़ी केन्द्र शैक्षणिक कार्यों हेतु बंद रहेंगे। विचलन की दशा में सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौसम बदलेगा, अगले तीन दिनों तक बारिश और बर्फबारी की संभावना

दिनांक- 07.07.2024

60-

जिला मजिस्ट्रेट/अध्यक्ष, जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण,

नैनीताल।

कार्यालय जिला मजिस्ट्रेट / अध्यक्ष, जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, नैनीताल।

Ad_RCHMCT