बड़ी खबर- यहां पुलिस ने वर्क शॉप पर बैठे चौकीदार की डंडों से पीट-पीटकर हत्या के मामले में किया बड़ा खुलासा

ख़बर शेयर करें -

एक समय था जब उत्तर प्रदेश में हत्या संबंधित मामले सामने आते थे लेकिन आज के समय में उत्तराखंड में ज्यादातर मामले हत्या संबंधित सामने आने शुरू हो चुके हैं और हत्या संबंधित एक मामला उत्तराखंड के विकास नगर थाना क्षेत्र से सामने आ रहा है यहां कैनाल रोड बसंतपुर में स्थित वर्कशॉप में किसी अज्ञात व्यक्ति ने जावेद पुत्र नसीर अहमद निवासी नवाबगंज के वर्कशॉप पर बैठे चौकीदार को डंडों से पीट-पीटकर कर उसकी हत्या कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  परिवार में झगड़े का भयानक परिणाम, नवजात बच्ची की गला दबाकर हत्या

वहीं जावेद ने थाना विकासनगर उम्र 39 वर्ष के द्वारा थाना विकास नगर में इस घटना की सूचना दी गई। जिसके बाद प्राप्त तहरीर के आधार पर तत्काल कोतवाली विकासनगर पर अज्ञात अभियुक्त के विरूद्ध धारा 302 का अभियोग पंजीकृत किया गया ।

घटना की गम्भीरता के दृष्टिगत श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश निर्गत करते हुए पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी विकासननगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विकासनगर के नेतृत्व में 04 अलग-अलग टीमो का गठन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मेहंदी समारोह के दौरान चली गोली, महिला गंभीर रूप से घायल

घटना में सुल्तान पुत्र गुलजार निवासी अंबाडी थाना विकासनगर देहरादून का नाम प्रकाश में आया। जिस पर पुलिस टीम द्वारा सुल्तान उपरोक्त को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की गयी तो वह इधर-उधर की बाते करने लगा।

अभियुक्त से सख्ती से पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपना जुर्म कबूल करते हुए राजकुमार की हत्या को स्वीकार किया गया। जिस पर अभियुक्त को मौके पर ही गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौसम का खेल जारी: इन इलाकों में बर्फबारी और बारिश के आसार

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह नशे का आदि है, तथा नशे की पूर्ति करने के लिए चोरी के उद्देश्य से उसके द्वारा घटना को अंजाम दिया गया।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त:
सुल्तान पुत्र गुलजार निवासी अंबाडी थाना विकासनगर देहरादून उम्र 22 वर्ष।

बरामदगी

  1. एक आला कत्ल डंडा
  2. घटना के वक्त पहने हुए खून लगे कपड़े।
  3. खून से सने जूते।
  4. 1250 रुपये
  5. इण्डिय आयल सब्स्क्रिपशन बाउचर स्लिप।
Ad_RCHMCT