बड़ी खबर-उत्तराखंड मे भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट को लेकर इन 6 जिलों के डीएम को दिये निर्देश

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchal देहरादून

उत्तराखण्ड में भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार ऑरेंज अलर्ट के दृष्टिगत सावधानी बरतने के संबंध में।

महोदया / महोदय,

उपरोक्त विषय के संबंध में यह अवगत कराना है कि निदेशक, भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून के द्वारा दिनांक 03.08.2025 को सांय 06:00 बजे, जारी पूर्वानुमान के अनुसार-

1- दिनांक 03.08.2025 को राज्य के नैनीताल, देहरादून एवं बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। (ऑरेंज अलर्ट)

2- दिनांक 04.08.2025 को राज्य के नैनीताल, चम्पावत एवं बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। (ऑरेंज अलर्ट)

3- दिनांक 05.08.2025 को राज्य के नैनीताल, चम्पावत, बागेश्वर, ऊधम सिंह नगर, पौडी एवं देहरादून जनपदों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। (ऑरेंज अलर्ट)

यह भी पढ़ें 👉  वित्तीय अनुशासन का जैकपॉट: उत्तराखंड की झोली में 350 करोड़

इस सम्बन्ध में मुझे यह कहने का निदेश हुआ है कि कृपया अपने नियंत्रणाधीन जनपद में निम्न सावधानियों सुनिश्चित करने का कष्ट करें-

1. प्रत्येक स्तर पर तत्परता एवं सुरक्षा बनाये रखते हुए आवागमन में नियंत्रण बरता जाय।

2. किसी भी आपदा/दुर्घटना की स्थिति में त्वरित स्थलीय कार्यवाही करते हुए सूचनाओं का तत्काल आदान-प्रदान किया जाय।

3. आपदा प्रबन्धन IRS प्रणाली के नामित समस्त अधिकारी एवं विभागीय नोडल अधिकारी हाई अलर्ट में रहेंगे।

4. NH. PWD, PMGSY, ADB, BRO, WB, CPWD आदि किसी भी मोटर मार्ग के बाधित होने की दशा में उसे तत्काल खुलवाना सुनिश्चित करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में दिल दहला देने वाली घटना: खनन कारोबारी की गोली लगने से मौत

5. समस्त राजस्व उपनिरीक्षक, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी अपने तैनाती क्षेत्रों में बने रहेंगे।

6. समस्त चौकी/थाने भी आपदा सम्बन्धी उपकरणों एवं वायरलैस सैट आदि सहित हाई अलर्ट में रहेंगे।

7. उक्त अवधि में किसी भी अधिकारी/कर्मचारी के मोबाईल / फोन स्विच ऑफ नहीं रहेंगे।

8. अधिकारीगण बरसाती, छाता, टार्च, हैलमेट तथा कुछ आवश्यक उपकरण एवं सामग्री अपने वाहनों में अपने स्तर से रखने हेतु उचित कार्यवाही करेंगे।

9. उक्त अवधि में लोगों के फंसे होने की स्थिति पर खाद्य सामग्री व मेडिकल की व्यवस्था की जाय।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में नाबालिग छात्रा से गैंगरेप, दो टैक्सी चालक गिरफ्तार

10. विद्यार्थियों की सुरक्षा के दृष्टिगत विद्यालयों में सावधानी बरती जाय।

11. असामान्य मौसम, भारी वर्षा की चेतावनियों के दौरान उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पर्यटकों के आवागमन को अनुमति न दी जाय।

12. सम्बन्धित जनपद के जिला सूचना अधिकारी उक्त चेतावनी / सूचना को आम जनमानस तक दृश्य एवं प्रिन्ट मीडिया से प्रसारित करना सुनिश्चित करेंगे व आम जनमानस को सूचित किया जाये कि वह इस अवधि में अनावश्यक घर से बाहर न निकले।

13. भू-स्खलन के लिए संवेदनशील मार्गों पर पहले से ही उपकरणों की उचित व्यवस्था करना सुनिश्चित करें।

14. समस्त सम्बन्धित अधिकारी किसी भी प्रकार की आपदा की सूचना SEOC/ राज्य आपदा

Ad_RCHMCT