बड़ी खबर-सीएम धामी के निर्देशों पर फेरी-ठेली वालों को जारी होंगे पहचान पत्र,अनिवार्य रूप से करने होंगे प्रदर्शित

ख़बर शेयर करें -

बड़ी खबर-सीएम धामी के निर्देशों पर फेरी-ठेली वालों को जारी होंगे पहचान पत्र,अनिवार्य रूप से करने होंगे प्रदर्शित

शहरी विकास निदेशालय ने समस्त नगर आयुक्त एवं अधिशासी अधिकारियों को जारी किया पत्र

फेरी-ठेली वालों को जल्द पहचान पत्र प्रदान किये जायेंगे। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर इस संबंध में शहरी विकास निदेशालय की ओर से राज्य के समस्त नगर आयुक्त, अधिशासी अधिकारियों को पत्र जारी कर फेरी एवं ठेली वालों का विवरण जुटाने व पहचान पत्र जारी कर इन्हें अनिवार्य रूप से ठेली/फड़ पर प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हाई-प्रोफाइल देह व्यापार का खुलासा, दो संचालक और ग्राहक गिरफ्तार


शहरी विकास निदेशक श्री नितिन सिंह भदौरिया की ओर से इस संबंध में समस्त नगर निकायों के नगर आयुक्त, अधिशासी अधिकारियों को पत्र जारी कर अपेक्षा की गई है कि वे अपने क्षेत्र में कार्यरत नगरीय फेरी व्यवसायियों की फेरी/ठेली में पहचान प्रदर्शित करने हेतु विवरण जुटाएं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-रामनगर रोड पर हादसा, दो युवकों की मौत से मचा कोहराम

पहचान पत्र में फेरी व्यवसायी का कोड, नाम, पता, फ़ोटो अंकित होने के साथ ही परिवार के किसी भी नाम निर्देशिता का नाम, श्रेणी(स्थिर या चल) के अतिरिक्त फेरी क्षेत्र जहां परिचय पत्र स्वामी को स्थिर या चल फेरी की अनुज्ञा के साथ ही अनुज्ञति कि विधिमान्यता का विवरण मांगा जाए। पत्र में स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया है कि नगर के समस्त फेरी व्यवसायियों को फेरी-ठेली वालों को पहचान पत्र जारी कर अनिवार्य रूप से इसे प्रदर्शित करना होगा।

Ad_RCHMCT