बड़ी खबर :-भाजपा नेता हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में बीते दिनों प्रॉपर्टी डीलर अमरदीप चौधरी की हत्या कांड का आखिरकार हरिद्वार पुलिस के द्वारा खुलासा कर दिया गया है जानकारी के अनुसार हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र में प्रॉपर्टी डीलर अमरदीप चौधरी की हत्या मामले में पुलिस न फरार चल रहे तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया की आरोपी पिता और दोनों बेटे मेरठ के रहने वाले हैं। फिलहाल कुछ समय से हरिद्वार के जगजीतपुर कनखल में रह रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  लिव-इन, घरेलू विवाद और छेड़छाड़ के आरोपों पर हाईकोर्ट की तीखी टिप्पणी


एसएसपी अजय सिंह ने बताया ने आरोपी राजकुमार मलिक का मृतक अमरदीप से लेनदेन को लेकर अक्सर विवाद रहता था।

राजकुमार ने अपनी मेरठ स्थित जमीन को कुछ समय पहले 50 लाख रुपये में बेचा था, जिसमें अमरदीप उसे अपने साथ मिलकर इन पैसों से कहीं और इनवेस्ट करने के लिए कह रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  डॉ. भीमराव अंबेडकर पर आपत्तिजनक टिप्पणी का वीडियो वायरल, पुलिस चौकी पर प्रदर्शन

जिसके चलते उनमें विवाद शुरू हुआ। आरोपियों की माने तो अमरदीप लगातार इंवेस्टमेंट के लिए दबाव बना रहा था।


बता दे रविवार देर रात कनखल थाना क्षेत्र में अमरदीप चौधरी को उसी के साझेदार राजकुमार मलिक ने अपने दोनों बेटों मानू मालिक पुत्र राज कुमार मालिक, हर्षदीप मालिक पुत्र राज कुमार मलिक के साथ मिलकर हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, तीसरे दिन भी जिला न्यायालय को मिला अलर्ट

आरोपी ने अमरदीप के भाई पर भी फायरिंग की कोशिश की थी, हालांकि अमरदीप का भाई निशाने से बच गया।


घटना को अंजाम देने के बाद तीनो आरोपी फरार चल रहे थे। आपको बता दे अमरदीप पूर्व में भाजपा जिला युवा मोर्चा का उपाध्यक्ष रह चुका है।

Ad_RCHMCT