बड़ी खबर-(रामनगर) राज्य कर विभाग की बड़ी कार्रवाई, रामनगर में आभूषण प्रतिष्ठान पर छापा, 3 करोड़ की अघोषित बिक्री उजागर

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchal ramnagar-आज शनिवार को राज्य कर भवन, छोई, रामनगर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस श्री अनिल कुमार सिन्हा, सहायक आयुक्त राज्य कर की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। श्री अनिल कुमार सिन्हा, सहायक आयुक्त द्वारा बताया गया कि आयुक्त कर, उत्तराखण्ड, श्रीमती सोनिका द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुक्रम में कार्यवाही की जा रही है।

श्री सिन्हा द्वारा बताया गया कि ऐसी फर्मे जिनका पंजीयन निरस्त हो गया है और उनके द्वारा लगातार व्यापार किया जा रहा है की जांच/कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में रामनगर परिक्षेत्र के 01 आभूषण व्यवसायी के प्रतिष्ठान पर विभागीय टीम द्वारा छापेमारी / जांच की कार्यवाही की गयी। जांच कार्यवाही में प्रथम दृष्टया लगभग 03 करोड़ की अघोषित बिक्री प्रकाश में आयी है।

यह भी पढ़ें 👉  13 मार्च डेडलाइन: हल्द्वानी में विकास कार्यों को मिलेगी दोगुनी रफ्तार

व्यापारी से तत्काल रु०-02.00 लाख जमा कराया गया तथा शेष करदेयता को 15 दिन के अन्दर जमा कराने के निर्देश दिये गये। निर्माणाधीन इकाईयों से गत माह में लगभग रु०-03.00 करोड कर रिवर्स कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के टेंट हाउस में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

दिनांक 22.09.2025 से जी०एस०टी० में हुए परिवर्तन के फलस्वरूप रामनगर परिक्षेत्र में होटल/रिसॉर्ट से रु0-53.01 लाख रिवर्स कराया गया तथा 01 रिसॉर्ट से रु0-05.00 लाख जमा कराया गया। मनरेगा के अंतर्गत कराये गये कार्यों की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  एक्सप्रेसवे पर लिखे विवादित शब्दों से बढ़ा तनाव, वीडियो ने पकड़ी रफ्तार

जांचोपरान्त 10 व्यापारियों से भुगतान प्राप्त करने के पश्चात् भी कर जमा नहीं किये जाने के संबंध में कार्यवाही की गयी है। शेष व्यापारियों के आंकड़ों की जांच की जा रही है।

Ad_RCHMCT