बड़ी खबर-चारधाम यात्रियों के लिए पंजीकरण अनिवार्य- महाराज।।

ख़बर शेयर करें -

बड़ी खबर-चारधाम यात्रियों के लिए पंजीकरण अनिवार्य- महाराज।।

देहरादून-प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए पंजीकरण अनिवार्य बताया है।

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों के लिए पंजीकरण अनिवार्य है। उन्होंने यात्रियों से अनुरोध किया कि वह किसी भी प्रकार की अफवाह में ना आएं और पंजीकरण करके ही अपनी यात्रा की शुरुआत करें।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने किया बैडमिंटन क्लब की स्मारिका “प्रयास बेहतर कल के लिए” का विमोचन

उन्होंने चारधाम यात्रा के दौरान बगैर पंजीकरण के यात्रा करने की खबरों को खारिज करते हुए कहा कि सुरक्षा के मद्देनजर यात्रियों का पंजीकरण बहुत ही जरूरी है।

यह भी पढ़ें 👉  SSP का सख्त कदम: शक्तिफार्म चौकी का पूरा स्टाफ बदला, नई टीम तैनात

श्री महाराज ने कहा कि पंजीकरण के द्वारा ही सरकार को यात्रियों के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त हो पाती है और किसी भी प्रकार की अवांछित घटना की दशा में पंजीकरण में दी गई जानकारी एवं मोबाइल नंबर के

यह भी पढ़ें 👉   स्कूल में धार्मिक गतिविधि और बाल श्रम के आरोप, बाल आयोग ने जांच के आदेश दिए

माध्यम से ही संबंधित यात्री और उनके परिवार वालों से संपर्क किया जा सकता है इसलिए यात्रियों को पंजीकरण करवाना अनिवार्य है।

Ad_RCHMCT