बड़ी खबर-जल्द भगत दा रिटायरमेंट लेकर लौटेंगे उत्तराखंड

ख़बर शेयर करें -


उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा वक्त में महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने रिटायरमेंट की इच्छा जताई है। भगत ने एक ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी है। महाराष्ट के राज्यपाल के ट्वीटर हैंडल से बताया गया है कि राज्यपाल ने पीएम मोदी के हालिया महाराष्ट्र दौरे पर रिटायरमेंट की इच्छा जताई है।

यह भी पढ़ें 👉  शहादत और गर्व: विकास की वीरगति से सिहर उठा पूरा पिथौरागढ़


इस ट्वीट में भगत दा ने लिखा है कि वो अब पढ़ने लिखने के साथ ही इत्मिनान का जीवन व्यतीत करना चाहते हैं। उन्होंने सभी राजनीतिक जिम्मेदारियों से मुक्ति मांगी है।

यह भी पढ़ें 👉  पीएम मोदी उत्तराखंड दौरे पर जल्द, योजनाओं का करेंगे शिलान्यास


आपको बता दें कि हाल ही में शिवाजी को लेकर दिए गए एक बयान को लेकर उनकी खासी आलोचना हुई थी। इसके बाद से उन्हे लेकर सवाल उठ रहे थे। अब इस बीच खुद भगत सिंह कोश्यारी ने ये ट्वीट कर साफ कर दिया है कि उनका रिटायरमेंट करीब है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में बड़ा खुलासा: जाति छुपाकर की गई जमीन डील रद्द


उत्तराखंड लौटेंगे, यहीं रहेंगे
माना जा रहा है कि भगत सिंह कोश्यारी वापस उत्तराखंड लौटेंगे और यहीं रहेंगे। आपको बता दें सीएम धामी भगत दा के बेहद करीबी हैं।

Ad_RCHMCT