बड़ी खबर- विवेचना में लापरवाही पर एसएसपी ने दरोगा को किया सस्पेंड

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में लापरवाह कर्मचारियों पर अब बड़ा एक्शन होने लगा है। उधमसिंहनगर जिले में एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने विवेचना में लापरवाही बरतने पर उपनिरीक्षक मनोज जोशी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना का शुभारंभ

उपनिरीक्षक पर आरोप है कि उन्होंने एक मामले की विवेचना को 5 महीने से अधिक समय तक लटकाए रखा और विवेचनात्मक कार्यवाही में गंभीर लापरवाही दिखाई। 

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में बहुउद्देशीय शिविर: 183 शिकायतों का मौके पर निस्तारण

एसएसपी ने क्षेत्राधिकारी काशीपुर को इस मामले की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं और सभी विवेचकों को सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी विवेचक द्वारा विवेचना को अनावश्यक रूप से लंबित रखा गया तो उनके खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।

Ad_RCHMCT