उत्तराखंड में बारिश का कहर-दो मकानों के भूस्खलन की चपेट में आने से मचा हड़कंप

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में पिछले 36 घंटे से हो रही बारिश अब तबाही मचाने लगी है। भारी बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है। लगातार हो रही इस बारिश के कारण लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। 

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: रामदत्त जोशी अस्पताल की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की मांग, राहुल दरम्वाल के नेतृत्व में युवाओं ने CMS को सौंपा ज्ञापन

खासकर लोहाघाट से चिंताजनक खबर आई है। जहां बारिश के चलते रौसाल क्षेत्र के माटीयानी में दो मकानों में भूस्खलन हुआ। इस हादसे में चार लोग दबने की सूचना है। 

घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक दल मौके पर पहुंच गया है। बचाव कार्य के तहत तीन लोगों को सकुशल निकाल लिया गया है, जिनमें दो बच्चे शामिल हैं। एक महिला की खोजबीन जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  नीति घाटी में लापता बीआरओ हवलदार पंकज की तलाश तेज: परिजनों की सोशल मीडिया अपील का सीएम धामी ने लिया संज्ञान, फोन पर दिया हरसंभव मदद का भरोसा

 उप जिलाधिकारी, राजस्व अधिकारी, और पुलिस की टीम मौके पर बचाव कार्य में जुटी हुई है, और एसडीआरएफ की टीम भी घटनास्थल पर रवाना हो चुकी है। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड एकीकृत बागवानी विकास परियोजना की मुख्य सचिव ने की समीक्षा: 'पीएम गतिशक्ति' पर होगी डिजिटल मैपिंग; सोलर कोल्ड स्टोरेज और महक क्रांति के लिए 10 वर्षीय रोडमैप के निर्देश

वहीं, चंपावत जनपद में भी नदी-नाले उफान पर हैं, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

Ad_RCHMCT