बड़ी खबर -कुमाऊ की इस ब्रिटिश काल में बनी नहर को किया जाएगा संरक्षित ,डीएम ने कहीं यह बात

ख़बर शेयर करें -

कालाढूंगी की ब्रिटिश कालीन समय में बनी नहर को सहा नैनीताल जनपद प्रशासन ने संरक्षित करने का बीड़ा उठाया है वही चंपावत जिले के टनकपुर- पूर्णागिरि मार्ग पर बूम के समीप बनी शारदा नदी से लगी नहर (सुरंग) को जिला प्रशासन द्वारा संरक्षित किया जाएगा। जिसको लेकर जिलाधिकारी नरेद्र सिंह भण्डारी ने पुरानी ऐतिहासिक इस नहर (सुरंग) का स्थलीय निरीक्षण किया तथा उप जिलाधिकारी पूर्णागिरि टनकपुर ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि ब्रटिश काल में बनी यह नहर बूम से टनकपुर के न्यू टैक्सी स्टैंड तक करीब 9 किलोमीटर लंबी भूमिगत है। जगह-जगह नाले होने के कारण बीच-बीच में इस नहर को खुला रखा गया था।

यह भी पढ़ें 👉  मामूली विवाद में बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या, दामाद भी घायल


जिलाधिकारी ने कहा कि नहर को संरक्षित रखने के साथ ही इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किए जाने हेतु कार्य किया जाएगा। इससे जनपद में पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ ही स्थानीय लोगों को रोजगार भी प्राप्त होगा। जिलाधिकारी द्वारा स्वयं उप जिलाधिकारी पूर्णागिरि हिमांशु कफलटीया के साथ सुरंग के भीतर जाकर निरीक्षण कर कहा कि इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

Ad_RCHMCT