बड़ी खबर-उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने इस भर्ती परीक्षा को लेकर जारी की बड़ी अपडेट, पढ़ें

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchal Uksssc-अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के विज्ञापन संख्या-65/उ०अ० से०च०आ०/2024 दिनांक 30 अक्टूबर, 2024 द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस विभाग के अंतर्गत विज्ञापित आरक्षी जनपदीय पुलिस (पुरूष) तथा आरक्षी पीएसी/आईआरबी (पुरूष) के रिक्त-2000 पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया। विभागीय नियमावली में दी गयी व्यवस्थानुसार उपरोक्त पदों की शारीरिक माप-जोख एवं दक्षता परीक्षा दिनांक-24.02.2025 से 04. 04.2025 तक राज्य के 17 परीक्षण केन्द्रों में आयोजित की गयी। शारीरिक माप-जोख एवं दक्षता परीक्षा के पश्चात लिखित परीक्षा हेतु अर्ह अभ्यर्थियों के अनुक्रमांक सूची आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर प्रकाशित किए जा रहे है

यह भी पढ़ें 👉   एडवेंचर धमाका! सीएम ने किया नयार वैली फेस्टिवल-2026 का शुभारंभ

उपरोक्त अर्ह अभ्यर्थियों को अवगत कराना है कि आरक्षी जनपदीय पुलिस (पुरूष) तथा आरक्षी पीएसी/आईआरबी (पुरूष) की लिखित परीक्षा प्रदेश के समस्त जनपदों में दिनांक 03 अगस्त, 2025 (रविवार) को प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 01:00 बजे तक निर्धारित की गयी है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी कैबिनेट ने 28 प्रस्ताव मंजूर किए, बजट में 10% की बढ़ोतरी

उक्त परीक्षा हेतु अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र दिनांक 30 जुलाई, 2025 से आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर प्रकाशित किये जा रहे हैं। अभ्यर्थी अपने प्रवेश-पत्र आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को डाक द्वारा पृथक से प्रवेश पत्र प्रेषित नहीं किये जायेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में नाबालिग छात्रा से गैंगरेप, दो टैक्सी चालक गिरफ्तार

अभ्यर्थी यह भी सुनिश्चित कर लें कि उनके द्वारा डाउनलोड प्रवेश-पत्र पर बार-कोड अंकित हो। परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए अभ्यर्थियों को अपना प्रवेश-पत्र एवं फोटोयुक्त पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य है।

Ad_RCHMCT