BREAKING-इस अवकाश मे हुआ संशोधन,अब इस दिन होगा अवकाश,पढ़िये पूरा आदेश।।

ख़बर शेयर करें -

राज्य सरकार से बड़ी खबर सामने आ रही है जहाँ विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राज्य सरकार मैं जहां पहले इगास पर्व पर छुट्टी घोषित की। तो वही गुरु तेग बहादुर शहीद दिवस पर भी 24 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है। लेकिन 24 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश का लाभ नहीं मिलेगा। शासन ने आदेश जारी कर 24 नवंबर को गुरू तेग बहादुर शहीद दिवस पर घोषित सार्वजनिक अवकाश में परिवर्तन कर 8 दिसंबर को अवकाश घोषित करने का फैसला लिया है।

यह भी पढ़ें 👉   उत्तराखंड अब भूकंप जोन 6 में! राज्य के भवन नियमों में बड़े और आधुनिक बदलाव

सन् 2021 ई० ( शक संवत् 1942-43) हेतु उत्तराखण्ड राज्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित किये जाने विषयक विज्ञप्ति संख्या – 794 / xxxi (15)G-74 (सा0)/2016-20 दिनांक 23 दिसम्बर, 2020 के द्वारा अनुलग्नक-2 के कमांक-4 पर अंकित गुरू तेगबहादुर शहीद दिवस दिनांक 24 नवम्बर, 2021 (बुधवार) हेतु घोषित सार्वजनिक अवकाश में नियमानुसार संशोधन करते हुए गुरू तेगबहादुर शहीद दिवस हेतु दिनांक 24 नवम्बर, 2021 (बुधवार) के स्थान पर दिनांक 08 दिसम्बर, 2021 (बुधवार) को प्रदेश के शासकीय / अशासकीय कार्यालयों / शैक्षणिक शासकीय / अशासकीय कार्यालयों / शैक्षणिक प्रतिष्ठानों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है। उत्तराखण्ड सचिवालय / विधान सभा और जिन कार्यालयों में पाँच दिवसीय सप्ताह लागू हैं, पर यह अवकाश लागू नहीं होगा।

Ad_RCHMCT