BREAKING-अपराधियों के विरूद्ध उत्तराखण्ड पुलिस की बड़ी कार्यवाही, कुख्याल गैंगस्टर की 153 करोड़ की चल अचल सम्पत्ति कुर्क।।

ख़बर शेयर करें -

BREAKING-अपराधियों के विरूद्ध उत्तराखण्ड पुलिस की बड़ी कार्यवाही, कुख्याल गैंगस्टर की 153 करोड़ की चल अचल सम्पत्ति कुर्क।।

Ashok Kumar IPS, DGP के निर्देशन में उत्तराखण्ड पुलिस की एसटीएफ ने गैंगेस्टर यशपाल तोमर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। विवादित प्रापर्टी डीलर यशपाल तोमर से जुड़ी डेढ़ सौ करोड़ की संपत्ति कुर्क कर ली गई है।

यह भी पढ़ें 👉  मंदिर परिसर के बाहर नमाज पढ़ने को लेकर तनाव, पुलिस ने शुरू की जांच

एसटीएफ की राज्य गठन उपरांत गैंगस्टर अधिनियम 1986 के अंतर्गत अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई ,एक सौ त्रिपन करोड़ की चल-अचल सम्पत्ति की कुर्की के आदेश हुए जारी।

एस. टी.एफ. उत्तराखंड ने गैंगस्टर यशपाल तोमर की एक सौ तिरेपन करोड़ उनतीस लाख (1532932822) की अचल व चल संपत्ति जिसमे लक्जरी वाहन में बुलेटप्रूफ फॉर्च्यूनर आदि को जिला मजिस्ट्रेट हरिद्वार के विधिवत आदेश से कुर्क कराया।

यह भी पढ़ें 👉  एक्सप्रेसवे पर लिखे विवादित शब्दों से बढ़ा तनाव, वीडियो ने पकड़ी रफ्तार

एसटीएफ ने कुछ माह पूर्व वेस्ट यूपी के रहने वाले यशपाल तोमर को गिरफ्तार किया था। इसके बाद उसके खिलाफ गैंगेस्टर की कार्रवाई की गई थी।उस पर जमीनों पर कब्जे और खरीद-फरोख्त में हेराफेरी के आरोप हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के टेंट हाउस में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित ज्वालापुर और कनखल थाने में जमीनों से जुड़े दो अलग-अलग मुकदमे यशपाल तोमर के खिलाफ दर्ज हैं।

Ad_RCHMCT