BREAKING-दिल्ली के 1और पर्यटक का शव बरामद,1 की खोजबीन जारी,SDRF उत्तराखंड पुलिस ने किया शव बरामद।।

ख़बर शेयर करें -

BREAKING-दिल्ली के 1 और पर्यटक का शव बरामद,1 की खोजबीन के लिए SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी।।

ऋषिकेश पशुलोक बैराज से एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस ने किया एक शव बरामद।।

बुधवार को एसडीआरएफ टीम को सूचना मिली की पशुलोक बैराज में एक शव दिखाई दे रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर टूटा कहर: HRTC बस दुर्घटनाग्रस्त, चालक समेत चार की मौत

उपरोक्त सूचना प्राप्त होने पर शिवपुरी में पूर्व से लापता चल रहे युवकों की सर्चिंग कर रही एसडीआरएफ की डीप डाइविंग टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

यह भी पढ़ें 👉  जनसेवा को मिली रफ्तार, उत्तराखंड में ‘जन-जन की सरकार’ अभियान का विस्तार

एसडीआरएफ टीम के घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत उक्त शव को पशुलोक बैराज से बरामद कर मुख्य मार्ग तक पहुंचाकर बॉडी बैग के माध्यम से जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

उक्त शव की पहचान कार्तिक पुत्र मोहनलाल उम्र 20 वर्ष निवासी सेक्टर 11 रोहिणी नई दिल्ली-85 के रूप में हुई हैं जो दिनांक 24 मई 2022 को शिवपुरी में नहाते समय डूब गया था। शेष एक व्यक्ति अभी भी लापता है।

Ad_RCHMCT