ब्रेकिंग-यहाँ पत्थरों से कूंचकूच कर ग्रामीण की हत्या, मचा हड़कंप,ग्रामीणों मे रोष।।

ख़बर शेयर करें -

ब्रेकिंग-यहाँ पत्थरों से कूंचकूच कर ग्रामीण की हत्या, मचा हड़कंप,ग्रामीणों मे रोष।।

नैनीताल जिले के भवाली क्षेत्र से भयभीत करने वाली घटना सामने आ रही है,जहाँ नगारीगांव के तिरछाखेत में एक युवक की पत्थरों से कूंचकूच कर निर्मम हत्या कर दी गई।

युवक की हत्या के बाद से ग्रामीणों में रोष है ग्रामीणों ने हत्यारोपी को पकड़ने की मांग की है। घटना देर रात की बताई जा रही है युवक का शव बीच सड़क पर शव नग्न अवस्था में मिला है। सुबह ग्रामीणों ने शव को नग्न अवस्था में देखा तो दहशत फैल गई और हडकंप मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  22 अप्रैल को श्रद्धालुओं के लिए खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट

वहीं सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तो वहीं पुलिस हत्यारोपी की तलाश में जुटी हुई है और आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  एक्शन में नैनीताल डीएमः दो अधिकारियों के बदले कार्यक्षेत्र

मिली जानकारी के अनुसार तिरछाखेत में देर रात 45 वर्षीय नवीन चंद्र आर्य का शव गाँव के मार्ग पर पड़ा हुआ मिला। मृतक ग्राम प्रधान के ही ताऊ का लड़का है। हत्यारोपी ने युवक को पत्थरों से कुचल कुचल कर हत्या कर दी है।

प्रथम दृष्टया बताया जा रहा है कि हत्यारों के बीच युवक की आपसे संघर्ष भी हुई है ।वहीं फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया जहां पुलिस पूरे मामले में जांच में जुटी हुई है वहीं कुछ लोगों से भी पूछताछ कर रही है। हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है बाकी पुलिस जांच में जुटी हुई है।

Ad_RCHMCT