ब्रेकिंग-यहाँ यशपाल आर्य व संजीव आर्य के काफिले पर हमला,थाने मे धरने पर बैठे।।

ख़बर शेयर करें -

बाजपुर- पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य और उनके पुत्र संजीव आर्य पर हमला हुआ है।

समर्थकों ने दोनों को बचाकर थाने पहुंचाया। संजीव आर्य ने आरोप लगाया है कि पुलिस की मौजूदगी में 20 लोगों के साथ लाठी-डंडों से हमला किया है। संजीव आर्य ने कहा मेरी और पिता की हत्या करने की साजिश रची गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में सियासी हलचल: 15 दिन राजनीति से दूर रहेंगे पूर्व सीएम, उठे कई सवाल

बताया जा रहा है की समर्थकों ने अपने ऊपर वार झेलकर बचाया।वर्तमान में यशपाल और संजीव समर्थकों के साथ बाजपुर थाने में हैं। आरोपित पर कार्रवाई की मांग को लेकर उनके समर्थक कर रहे हैं प्रदर्शन। पूर्व मंत्री यशपाल बेटे संजीव के साथ कार्रवाई की मांग को लेकर थाने में ही धरने पर बैठ गए और कार्यवाही की मांग की है।

Ad_RCHMCT