वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा SOG प्रभारी को वन्य जीवो की तस्करी की रोकथाम के सम्बन्ध में प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था, जिसके क्रम में मंगलवार को SOG टीम द्वारा अपनी टीम के साथ मुखबिर खाम की सूचना पर थाना स्थानीय गस्त पार्टी मे रवाना कर्म गण को हमराह मे लेकर अन्तर्राज्यीय सीमा चौकी वन विभाग बरेली रोड पुलभट्टा के पास से वाहन स्पीफ्ट कार रजि० नं0 UK06W5777 में सवार दो व्यक्तियो क्रमशः 1-प्रहलाद मण्डल पुत्र स्व0 प्रताप मण्डल निवासी मोतीपुर नं0 01 दिनेशपुर थाना दिनेशपुर जिला ऊधम सिंह नगर व 2-विष्णु डे पुत्र निमाई डे निवासी सी0 ब्लॉक ट्रॉजिट कैम्प थाना ट्रॉजिट कैम्प जिला ऊधम सिंह नगर के कब्जे से कुल 190 पीस जिन्दा कछुवे वजन लगभग 150 किग्रा0 मय 01 अदद इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद होने पर समय 01:45 बजे गिरफ्तार किया गया, जिस सम्बन्ध में थाना हाजा पर मु० FIR NO 191/2021 धारा 9/39/44/48/48A/49/498/51/52 वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 बनाम प्रहलाद मण्डल आदि उपरोक्त पंजीकृत किया गया। “उक्त अभियोग से सम्बन्धित दोनो अभियुक्तगण को माननीय न्यायालय के समक्ष पेशी हेतु भेजा जा रहा है।
उक्त अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त प्रहलाद ने पूछताछ पर बताया गया कि उक्त कछुओ को वह एक लाख रूपये में करहैल इटावा से खरीद कर लाया था, जिन्हें वह स्वंय, रतनफार्म नं0 03 शक्तिफार्म निवासी विवेक माली व संयजनगर खेड़ा निवासी राजेश चौहान उर्फ भोला के साथ बेचता है और यह लोग इन कछुओ काटकर एक हजार रूपये प्रतिकिलो के हिसाब से बचते है। बरामदा उक्त कछुओ की अन्तर्जनपदीय कीमत लगभग 38 लाख रूपये आकी गयी है।
SOG टीम/पुलिस टीम मे उपनिरीक्षक कमलेश भट्ट – प्रभारी SOG टीम,उपनिरीक्षक देवेन्द्र सिंह मेहता-SOG टीम,कानि0 56 ना0पु0 भूपेन्द्र सिंह SOG टीम, कानि0 644 ना०पु प्रभात चौधरी- SOG टीम,कानि0 1046 नॉ0पु0 राजेन्द्र कश्यप – SOG टीम, कानि0 909 ना0पु0 नीरज शुक्ला – SOG टीम, कानि0 182 ना0पु0 ललित कुमार – SOG टीम,कानि0 भूपेन्द्र आर्या – SOG टीम, कानि0 1309 ना०पु० प्रकाश टम्टा थाना पुलभट्टा 10- पी0आर0डी0 भगवान दास थाना पुलभट्टा मौजूद रहे।




