BREAKING-गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर की 161 वीं जयंती के शुभ अवसर C M धामी ने इस तरह से किया याद,कही यह बड़ी बात।।

ख़बर शेयर करें -

BREAKING-गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर की 161 वीं जयंती के शुभ अवसर C M धामी ने इस तरह से किया याद,कही यह बड़ी बात।।

रामगढ़/ नैनीताल

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद नैनीताल के रामगढ़ मे शान्ति निकेतन ट्रस्ट फॉर हिमालया के तत्वाधान में गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर की 161 वां जयंती के शुभ अवसर पर आयोजित रविंदर जन्मोत्सव-2022 कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित करते हुए शुभारंभ किया।

कार्यक्रम के दौरान संयोजक प्रोफ़ेसर अतुल जोशी, क्षेत्रीय विधायक श्री राम सिंह कैड़ा, पूर्व विदेश सचिव शशांक,देवेंद्र ढेला देवेंद्र बिष्ट, भाजपा के मंडल अध्यक्ष कुंदन चिलवाल आदि जनप्रतिनिधि द्वारा मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह, अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने गुरुदेव रवीन्द्र नाथ टैगोर के 161 वां जन्मोत्सव दिवस पर बधाई दी और रामगढ़ विश्व भारती केंद्रीय विश्वाविद्यालय के प्रथम परिसर का भी भूमि पूजन किया।

यह भी पढ़ें 👉  भीषण सड़क हादसाः गाड़ियों की जोरदार टक्कर, एक की मौत, कई घायल

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विकल्प रहित संकल्प के मंत्र पर अग्रसर है और जनकल्याण को समर्पित है। प्रधानमंत्री जी का राज्य के प्रति गहरा लगाव है।

मुख्यमंत्री ने कहा की उनकी सरकार सबका साथ एवं सबका विकास के तहत कार्य करने के लिए दृढ़ संकल्पित है। रामगढ़ क्षेत्र के टैगोर टॉप स्थित गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की कर्म स्थली जहां उन्होंने 19वीं शताब्दी में 5 बार यहां आकर अपनी काव्य रचना की।उन्हें साहित्य का नोबेल पुरस्कार मिला जो किसी एशियाई को पहला नोबेल पुरस्कार था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने रामगढ़ में रवींद्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के परिसर की स्थापना में अपनी रुचि व्यक्त की है, वह उत्तराखंड के लिए गर्व की बात है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड कैबिनेट की अहम बैठक आज, कई प्रस्तावों पर होगा फैसला

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि इस सौगात से जहां विश्व भारती केंद्रीय विश्वविद्यालय उत्तराखंड को भारत के प्रमुख शिक्षा केन्द्र के रूप में स्थापित होने का अवसर प्राप्त होगा।

उन्होंने कहा इसके लिए केंद्रीय राज्य मंत्री पर्यटन मंत्री एवं न सांसद श्री अजय भट्ट, केंद्रीय राज्य म पूर्व केन्द्रीय शिक्षा मंत्री डॉ ० रमेश पोखरियाल निशंक ‘ के विशेष प्रयास रहे।

उन्होंने कहा कि विश्व भारती की स्थापना के लिए प्रथम चरण में 150 करोड़ रूपये की डीपीआर केन्द्र सरकार में स्वीकृति की प्रक्रिया में है, उत्तराखंड सरकार द्वारा 45 एकड़ भूमि मे विश्व भारती केंद्रीय विश्वविद्यालय के परिसर की स्थापना की औपचारिकता पूर्ण कर ली गई । उन्होंने प्रो ० विदयुत चक्रवर्ती , कुलपति विश्वभारती पश्चिम बंगाल तथा शांतिनिकेतन ट्रस्ट फॉर हिमालया के प्रवासियों का भी धन्यवाद ज्ञापित किया। ।

यह भी पढ़ें 👉  जनपद चंपावत: पूर्णागिरि मार्ग पर जलस्तर बढ़ने से फँसे चार हजार श्रद्धालुओं का SDRF ने किया सफल रेस्क्यू, Video

इस अवसर पर रविंद-सृजनिका नामक पुस्तिका का भी विमोचन किया गया।

इस अवसर विधायक भीमताल राम सिंह कैड़ा, कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति एनके जोशी, जिलाधिकारी धीराज सिह गर्ब्याल ,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट, अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी, परियोजना निर्देश अजय सिह ,अब्ज प्रसाद बाजपेई महाप्रबंधक केएमवीएन ,एसडीएम धारी योगेश मेहरा, ब्लाक प्रमुख धारी आशा रानी, कुंवर सिंह नेगी, डॉ अनिल कपूर डब्बू, डा दुर्गेश पंत, दया पोखरिया, रविंद्र , प्रधान रेखा जोशी, समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी, भारी जन समूह उपस्थित रहा।

Ad_RCHMCT