BREAKING-नशीला पदार्थ खिलाकर नाबालिक के साथ दुष्कर्म करने वाले 20 वर्षीय आरोपी को थाना मुखानी पुलिस ने किया गिरफ्तार।।

ख़बर शेयर करें -

मुखानी निवासी व्यक्ति द्वारा थाना मुखानी में आकर तहरीर अंकित कराई गई कि तहरीर कि ग्राम पनियाली, थाना मुखानी जनपद नैनीताल निवासी 20 वर्षीय युवक द्वारा उसकी नाबालिक पुत्री को सोशल मीडिया के माध्यम से संपर्क कर अपनी बातों में बहला-फुसलाकर दुष्कर्म का मामला आया है।

यह भी पढ़ें 👉  मेहंदी समारोह के दौरान चली गोली, महिला गंभीर रूप से घायल

दिनांक 24/12/2021 को उसकी नाबालिक पुत्री को खिलाने के बहाने स्थानीय रेस्टोरेंट ले जाना वहीं से बहला-फुसलाकर अपने घर पनियाली कठघरिया ले जाकर कोल्ड ड्रिंग और चॉकलेट में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ दुष्कर्म करना तथा विरोध करने पर मारपीट करना व जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में थाना मुखानी में धारा 376 (3) / 323/506 IPC व ½ पोक्सो अधि0 पंजीकृत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  दुकानों में लगी आग, सिलेंडर फटने से होटलों तक पहुंची, बड़ा नुकसान टला

जिसमे थानाध्यक्ष मुखानी के द्वारा त्वरित पुलिस टीम गठित कर जांचोपरांत अभियुक्त को दिनांक 12/01/2022 को गिरफ्तार कर आज मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मंदिर परिसर के बाहर नमाज पढ़ने को लेकर तनाव, पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस टीम मे म0उ0नि0 बबीता मेहरा, उ0नि0 भूपाल राम पौरी, का0 110 ना0पु0 प्रवीण कुमार, हो0गा0 इन्द्रजीत मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT