BREAKING-महिला से मारपीट के मामले में नामजद अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार।।

ख़बर शेयर करें -

दिनांक 27/01/2022 को वादिनी द्वारा कोतवाली लालकुआ में एक शिकायती प्रार्थनापत्र दिया और बताया कि उसके पड़ोसी मनोज शाही द्वारा उसके साथ मारपीट की गई।

और सिर पर वार कर गंभीर रूप से घायल किया गया। जिसके संबंध में कोतवाली लालकुआ में मु0अ0सं0- 34/22 354/308/392 में मुकदमा पंजीकृत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध खनन में संलिप्तता पर बड़ा एक्शन! एसएसपी ने आरक्षी किया सस्पेंड

अभियुक्त मनोज शाही की गिरफ्तारी हेतु, प्रभारी निरीक्षक लालकुआ संजय कुमार के निर्देशन में उ0नि0 जगदीप सिंह नेगी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को मुखबिरों  से प्राप्त जानकारी एवम सर्विलांस  के आधार पर  गन्ना सेंटर रोड से गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हॉस्टल की डरावनी कहानी: किशोरी से दुष्कर्म पर शिक्षक को 20 साल कारावास

पुलिस टीम
1–उ0नि0 जगदीप सिंह नेगी चौकी प्रभारी हल्दूचौड़
2– म0उ0नि0 प्रेमा कोरंगा
3–का0 गोविंद सिंह
4–का0 अनिल शर्मा

Ad_RCHMCT