ब्रेकिंग-उत्तराखंड राज्य के मंत्री धन सिंह रावत की कार दुर्घटनाग्रस्त।।

ख़बर शेयर करें -

एक कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद देहरादून वापस लौटने पर कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई है।

बताया जा रहा है कि एक कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद डॉ धन सिंह रावत थलीसैंण से देहरादून आ रहे थे। वहीं, उनके साथ वाहन में यूसीएफ चेयरमैन मातवर सिंह रावत और जिला सहकारी बैंक पौड़ी के अध्यक्ष नरेंद्र रावत भी सवार थे।

यह भी पढ़ें 👉  नाले से अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

जानकारी के मुताबिक, कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत आज पौड़ी जनपद के थलीसैंण पहुंचे थे। यहां डॉ धन सिंह रावत ने राजकीय महाविद्यालय थलीसैंण में 4G इंटरनेट सेवा का शुभारंभ और कॉलेज की वेबसाइट का लोकार्पण किया था।

यह भी पढ़ें 👉   दर्दनाक हादसा: गहरी खाई में गिरी कार, बैंक के हेड कैशियर की मौत

वहीं इस कार्यक्रम के बाद कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत देहरादून लौट रहे थे की अचानक बीच रास्ते में भरसार के पास उनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि वाहन में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं।

Ad_RCHMCT