देहरादून/ नई दिल्ली-सीडीएस जनरल विपिन रावत को श्रद्धांजलि देने उनके घर पहुँचे महाराज।।

ख़बर शेयर करें -

देहरादून/ नई दिल्ली- प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज मंगलवार को भारत के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल विपिन रावत के नई दिल्ली स्थित आवास पर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री आवास में उमड़ा उत्साह; मंत्रीगणों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

तमिलनाडु के कुन्नूर क्षेत्र में हुए सेना के हेलीकॉप्टर क्रैश मामले में चीफ ऑफ द आर्मी स्टाफ विपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत की मृत्यु पर शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने और उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज मंगलवार को जनरल रावत के कुमारसामी कामराज मार्ग, नई दिल्ली स्थित उनके आवास पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड की मुख्य आधारशिला: 'युवा संकल्प दिवस' पर बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

श्री महाराज के साथ पूर्व मंत्री श्रीमती अमृता रावत और रीवा राजघराने के महाराज पुष्पराज सिंह ने भी सीडीएस जनरल विपिन रावत की बेटियों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाते हुए दुःखद घटना पर शोक व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': 18 सितंबर को 140 चयनित छात्रों से सीधा संवाद करेंगे सीएम पुष्कर सिंह धामी; सौंपेंगे 'सपनों के उत्तराखंड' की विजन रिपोर्ट

निशीथ सकलानी
मीडिया सलाहकार, श्री सतपाल महाराज जी, माननीय मंत्री, पर्यटन, लोक निर्माण, धर्मस्व, सिंचाई एवं संस्कृति, उत्तराखंड सरकार।

Ad_RCHMCT