रामनगर-(ब्रेकिंग) गस्त के दौरान बाघिन का शव मिलने से विभाग में मचा हड़कंप।।

ख़बर शेयर करें -

चन्द्रशेखर जोशी

रामनगर- तराई पश्चिमी वन प्रभाग के बैलपड़ाव रेंज के चांदनी बीट में बाघिन का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार तराई पश्चिमी वन प्रभाग की गश्तीय टीम को आज बैलपड़ाव रेंज के पश्चिमी चांदनी बीट में एक बाघिन का शव पड़ा मिला, जिसकी सूचना गश्तीय टीम द्वारा तुरंत ही उच्चाधिकारियों को दी गई। जिसके बाद मौके पर रेंज अधिकारी सहित ही वन विभाग तराई पश्चिमी के प्रभागीय वनाधिकारी बलवंत सिंह साही भी मौके पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': 18 सितंबर को 140 चयनित छात्रों से सीधा संवाद करेंगे सीएम पुष्कर सिंह धामी; सौंपेंगे 'सपनों के उत्तराखंड' की विजन रिपोर्ट

जहां विभाग द्वारा मौका मुआयना कर बाघिन के शव को चूनाखान ईको टूरिज्म सेंटर में लाया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा वन विभाग के समक्ष ही बाघिन के शव का पोस्टमार्टम किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  दिव्यांग बच्चों के बीच सादगी से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मनाया अपना जन्मदिन; केक काटकर साझा कीं खुशियां

इस विषय में ज्यादा जानकारी देते हुए प्रभागीय वन अधिकारी बलवंत सिंह साही ने बताया कि प्रथम दृष्टया बाघिन की मौत आपसी संघर्ष में प्रतीत हो रही है।उन्होंने कहा कि बाघिन की उम्र लगभग 6 वर्ष की आंकी जा रही है, बाघिन के शरीर में नाखूनों के निशान लगे हैं, जिससे यह प्रतीत हो रहा है कि आपसी संघर्ष में बाघिन की मौत हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड की मुख्य आधारशिला: 'युवा संकल्प दिवस' पर बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

डीएफओ ने कहा कि एनटीसीए की गाइडलाइन व डॉक्टरों की उपस्थिति में बाघिन का पोस्टमार्टम किया गया। उन्होंने कहा कि बाकी पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा।

Ad_RCHMCT