उत्तराखंड-कार पर पहाड़ी से पत्थर गिरने से कार अनियंत्रित होकर नदी के किनारे गिरी, एक की मौत, पांच घायल

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchal रुद्रप्रयाग:- रविवार को कुण्ड और काकड़ागाड़ के मध्य एक कार पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आकर अनियंत्रित हो गई। इसके चलते कार सड़क से फिसलकर नदी किनारे जा गिरी। वहीं सांय करीब 5:48 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की सूचना मिली, जिसके बाद रेस्क्यू अभियान चलाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  जनगणना 2027: डिजिटल मोड में होगा डेटा संग्रह, अधिकारियों को विशेष प्रशिक्षण

कार में छह लोग सवार थे, जो रुद्रप्रयाग की ओर आ रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, डीडीआरएफ और स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों का रेस्क्यू कर 108 एम्बुलेंस के माध्यम से अगस्त्यमुनि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। सभी घायलों का इलाज चल रहा है। प्रशासन द्वारा घटना की विस्तृत जांच की जा रही है। हादसे में मुकेश कुमार (40), निवासी बाराबंकी, उत्तर प्रदेश को चिकित्सकों ने मृत घोषित किया है।

यह भी पढ़ें 👉  जनगणना और एसआईआर के बीच अप्रैल में तबादलों पर रोक, कर्मचारियों में राहत

अन्य घायलों में शामिल हैं:

1. अंजलि मौर्य (32) पत्नी मुकेश कुमार

2. अमोली (5) पुत्री मुकेश कुमार

3. अरुण मौर्य (40), निवासी लखनऊ

यह भी पढ़ें 👉  परिवार में झगड़े का भयानक परिणाम, नवजात बच्ची की गला दबाकर हत्या

4. रचना मौर्य पत्नी अरुण मौर्य

5. पिहू (2.5) पुत्री अरुण मौर्य

Ad_RCHMCT