दुखद-( देहरादून) नहर मे गिरी कार, महिला की मौत, परिवार में कोहराम

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchal.in जनपद देहरादून मे शक्ति नहर में दुर्घटनाग्रस्त हुई कार से SDRF ने किया एक महिला का शव बरामद।

बुधवार की देर रात्रि को पुलिस चौकी डाकपत्थर के माध्यम से SDRF टीम को सूचना दी गई कि शक्ति नहर में एक वाहन गिर गया है, जिसमें रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध खनन में संलिप्तता पर बड़ा एक्शन! एसएसपी ने आरक्षी किया सस्पेंड

सूचना प्राप्त होते ही पोस्ट डाकपत्थर से एसडीआरएफ टीम अपर उप निरीक्षक सुरेश तोमर के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

उक्त कार भीमावाला पुल के पास अनियंत्रित होकर शक्ति नहर में जा गिरी जिसमें 05 व्यक्ति सवार थे। 04 व्यक्ति कार दुर्घटना होने पर स्वयं कार से बाहर आ गए थे तथा एक महिला कार में ही फंस गई गयी थी जिसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, कैबिनेट विस्तार से BJP ने भरी चुनावी हुंकार

एसडीआरएफ टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर शक्ति नहर मे दुर्घटनाग्रस्त कार से कड़ी मशक्कत के बाद उक्त महिला (इशरत पत्नी जिशान, उम्र 30 वर्ष,निवासी  ढकरानी विकासनगर) के शव को बाहर निकालकर मुख्य मार्ग तक लाया गया जिसके उपरांत शव को आवश्यक कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

Ad_RCHMCT