नैनीताल में नाबालिग के साथ हुई दुःखद घटना पर मुख्यमंत्री धामी ने दिया पूरा समर्थनः भावना

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल:उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल में नाबालिग बच्ची के साथ हुई दुखद घटना पर त्वरित संज्ञान लेते हुए पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता और न्याय का आश्वासन दिया है। मुख्यमंत्री ने स्वयं पीड़िता के परिजनों से बातचीत कर उन्हें मानसिक संबल प्रदान किया और कहा कि राज्य सरकार पूरी तरह से उनके साथ खड़ी है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री घोषणाओं को प्राथमिकता पर निर्धारित समयसीमा में करें पूर्ण: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने ली उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री भावना मेहरा ने मुख्यमंत्री धामी की संवेदनशीलता और दृढ़ नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने न केवल पीड़िता की शिक्षा का संपूर्ण खर्च उठाने का वादा किया है, बल्कि पीड़िता और उसकी बड़ी बहन को स्पॉन्सरशिप योजना के तहत प्रतिमाह चार हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने का निर्णय लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  योजनाओं की प्रगति के साथ आमजन को मिल रहे वास्तविक लाभ का भी करें आंकलन: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने 25 बिंदु कार्यक्रम की समीक्षा में दिए कड़े निर्देश

इसके अतिरिक्त, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण और समाज कल्याण विभाग के माध्यम से पीड़ित परिवार को आवश्यक कानूनी और सामाजिक सहयोग सुनिश्चित किया गया है। परिवार के मानसिक और भावनात्मक समर्थन के लिए काउंसलर की व्यवस्था की जा रही है, साथ ही उनकी सुरक्षा के लिए विशेष प्रबंध भी किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  विभिन्न राज्यों की संस्कृति, नवाचार और श्रेष्ठ कार्यप्रणालियों को जानें युवा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

भावना मेहरा ने मुख्यमंत्री धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार और मातृशक्ति पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी हैं और उन्हें न्याय दिलाने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।

Ad_RCHMCT