फर्जी वीडियो के जरिए नैनीताल को बदनाम करने की कोशिश, पुलिस सतर्क

ख़बर शेयर करें -

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक मारपीट और आगजनी की वीडियो को नैनीताल से जोड़कर भ्रामक तरीके से प्रचारित किया जा रहा है। इस पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट किया है कि यह वीडियो नैनीताल, उत्तराखंड का नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी झील को ‘ग्लोबल डेस्टिनेशन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने दिए 8 हजार हेक्टेयर क्षेत्र का मास्टर व जोनल प्लान बनाने के निर्देश

पुलिस विभाग ने बताया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा जानबूझकर भ्रामक जानकारी फैलाकर लोगों को भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम ऐसे लोगों पर निगरानी रखे हुए है, जो इस प्रकार की झूठी सूचनाएं फैला रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पर्वतारोहियों का अदम्य साहस, अनुशासन और टीम भावना युवाओं के लिए प्रेरणादायी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

पुलिस ने चेतावनी दी है कि इस तरह की फर्जी और भ्रामक पोस्ट शेयर करने या प्रचारित करने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। आमजन से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की अफवाह या झूठी सूचना को न फैलाएं और न ही साझा करें।

यह भी पढ़ें 👉  अपशिष्ट प्रबंधन में सहयोग के लिए आगे आया कॉरपोरेट सेक्टर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा से 15 कचरा कलेक्शन वाहनों को दिखाई हरी झंडी

यदि किसी को सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक, भ्रामक या अफवाह फैलाने वाली कोई पोस्ट दिखाई दे, तो उसकी सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस या साइबर सेल को दें, ताकि आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

Ad_RCHMCT