बाल वैज्ञानिक देश की प्रगति के भावी आधार, दो दिवसीय ब्लाक स्तरीय विज्ञान महोत्सव के समापन में विजेताओं को पुरुष्कार

ख़बर शेयर करें -

चन्द्रशेखर जोशी

रामनगर

विकास खंड स्तरीय बाल विज्ञान महोत्सव के समापन पर विजेताओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान विज्ञान ड्रामा में रा.इ.का.छोई प्रथम ,राइका रामनगर द्वितीय, राउमावि.शिवपुर बैलजुडी तृतीय रहे।

विजेताओं को मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि गणेश रावत, विशिष्ट अतिथि भूपेंद्र खाती, प्रधानाचार्य आरपी देवरानी द्वारा सम्मानित किया गया।

सोमवार को विज्ञान मेले का शुभारंभ विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने किया था।

विज्ञान मेला व्यक्तिगत प्रोजेक्ट में रा.इ.का.रामनगर के असद प्रथम ,यू.एस.आर.इन्दु इ.का.बसई के अमन नेगी द्वितीय,रा.इ का. सेमलखलिया के दिव्यांशु खुल्बै तृतीय रहे।

विज्ञान मेला टीम प्रोजेक्ट में रा.इ.का रामनगर प्रथम ,रा.इ.का.छोई द्वितीय, रा.इ.का.ढेला तृतीय स्थान पर रहे।

विज्ञान प्रदर्शनी जूनियर वर्ग के उपविषय नवाचार के ऐतिहासिक विषय में नीरज रावत रा.इ.का.गौजानी प्रथम ,जी.पी.पी.इ.का.के प्रियांशी द्वितीय रहे,प्रर्यावरण सम्बंधी चिंताएं में रा.इ.का.गौजानी की सोनाक्षी आर्य प्रथम ,रा.उ.मा.वि.शिवपुर बैलजुडी के दीपाँशु अधिकारी द्वितीय, यू.एस.आर.इ.का.बसई तृतीय स्थन पर रहे।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी का संदेश: बजट केवल आर्थिक दस्तावेज़ नहीं, बल्कि देश की विकास की रूपरेखा

हमारे लिए गणित उपविषय में किसान इण्टर का.पीरूमदारा के अंकित रावत प्रथम ,रा.इ.का. गौजानी की अल्फिया द्वितीय स्थान पर रहे।

ब्लाँक स्तरीय विज्ञान महोत्सव में विकासखण्ड के तीन सौ छात्र -छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
महोत्सव में बाल वैज्ञानिकों ने विज्ञान से सम्बंधित प्रोजेक्ट व माँडल का प्रदर्शन किया जिसमे मानव जीवन की जटिलताओं के समाधान हेतु नवाचार देखा गया।

इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि गणेश रावत ने कहा कि महोत्सव में प्रतिभागियों ने प्रर्यावरण जैसे ज्वलंत मुद्धे के समाधान के लिए माँडल तैयार किये हैं जो युवा पीढी की प्रयावर्ण के प्रति संवेदनशीलता को प्रदर्शित करती है।

इस अवसर पर भाजपा नेता भूपेन्द्र खाती ने प्रतिभगियों के बनाये माँडल की प्रशंसा करते हुए कहा कि विज्ञान की यात्रा समस्या से शुरू होकर समाधान पर समाप्त होती है।
प्रधानाचार्य राजेन्द्र प्रसाद देवरानी ने परिणामों की घोषणा की ।उन्होने बताया कि विज्ञान महोत्सव में विज्ञान मेला, विज्ञान ड्रामा व विज्ञान प्रदर्शनी में विकासखण्ड के छात्र – छात्रओं ने प्रतिभाग किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: मदरसों की बोर्ड से संबद्धता शुरू, नियमावली जल्द कैबिनेट में पेश

सूचना व प्रौधोगिकी में उन्नति उपविषय में कि.इ.का. पीरूमदारा की श्रेया रावत प्रथम ,रा.इ.का.रामनगर के शारिम जमशेद द्वितीय ,रा.उ.मा.वि.शिवपुर बैलजुडी के खुश्बु तृतीय स्थान पर रहे।

उपविषय पर्यावरण अनुरूप सामग्री में रा.इ.का.छोई की कृष्णा प्रथम ,रा.इ.का.गौजानी की राखी द्वितीय,रा.उ.मा.वि.शिवपुर बैलजुडी की तनु पाठक तृतीय स्थान पर रहे।

स्वास्थ और स्वच्छता उपविषय में रा.उ.मा.वि.शिवपुर बैलजुडी के कुमकुम जोशी प्रथम ,रा.इ.का.गौजानी के हेमन्त आर्य द्वितीय रहे।

परिवहन और नवाचार में बी.डी.जे.एम.ढिकुली के उजैफा प्रथम .रा.इ.का.गौजानी के लक्की टम्टा द्वितीय रहे,रा.उ.मा वि. शिवपुर बैलजुडी के उवेश तृतीय रहे।

विज्ञान प्रदर्शनी सीनियर वर्ग के उपविषय
सूचना व प्रौधोगिकी में उन्नति उपविषय में जय मोहन कानिया के लव मेहरोत्रा की प्रथम ,एम.पी.हि.इ. का.प्रगति वर्मा . द्वितीय ,रा.इ.का.क्यारी के विजय पाण्डे तृतीय स्थान पर रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड एसटीएफ ने बुजुर्ग से 68 लाख की ठगी करने वाले साइबर गिरोह का किया पर्दाफाश

उपविषय पर्यावरण अनुरूप सामग्री में रा.इ.का.गौजानी की हिमानी टम्टा प्रथम ,एम.पी.हि.इ.का.रामनगर की रक्षित द्वितीय,रा. क. इ.का. रामनगर की कंगना की तृतीय स्थान पर रहे।

स्वास्थ और स्वच्छता उपविषय में रा.उ.मा.वि.पटरानी के कल्पना रीना प्रथम ,यू.एस.आर.बसई की दीपा पटवाल द्वितीय रहे।रा.इ.का.थारी के अमन सिंह तृतीय रहे।
परिवहन और नवाचार में बी.डी.जे.एम.ढिकुली के उजैफा प्रथम .रा.इ.का.गौजानी के लक्की टम्टा द्वितीय रहे,रा.उ.मा वि. शिवपुर बैलजुडी के उवेश तृतीय
ब्लाँक सम्वयक विज्ञान अजय धस्माना ने बताया कि प्रथम व द्वितीय स्थान पर रहे प्रतिभागी 4 व 5 नवम्बर को रा.बा.इ.का.हल्द्वानी में जिला स्तर के विज्ञान महोत्सव में प्रतिभाग करेंगे।

कार्यक्रम में सुरेन्द्र तोमर ,अशेष अग्रवाल ,मनोज जोशी , कीर्ति सारस्वत, रमेश बिष्ट , कविता त्रिपाठी, दिनेश पाठक , किशोरी लाल, जनार्दन पाण्डे ,कैलाश रौतेला,ज्योति पाण्डे ,सरिता आर्य ,मीना बिष्ट आदि ने सहयोग किया।संचालन ममता बलोदी व कमला पाठक ने संयुक्त रूप से किया।

Ad_RCHMCT