जन्मदिन पर केक ना काट पौधारोपण करें:-संजय नेगी

ख़बर शेयर करें -

रामनगर:-पर्यावरण को लेकर पूर्व ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी ने स्कूली बच्चों को पौधरोपण करने के लिए जागरूक अभियान चलाया।

इस दौरान उन्होंने ढिकुली गांव के द हृदेश रिसोर्ट में कार्यक्रम का आयोजन किया।जिसमें उन्होंने स्कूली बच्चों से जन्मदिन के अवसर पर केक न काटकर पौधा लगाने को कहा है। साथ ही उन्होंने बच्चों के साथ रिसोर्ट में पौधरोपण किया।

यह भी पढ़ें 👉  बाल विकास परियोजना रामनगर द्वारा क्षेत्र मैं राष्ट्रीय पोषण माह के तहत पोषण भी पढ़ाई भी थीम पर पोषण दिवस कार्यक्रम का किया आयोजन

सोमवार को ढिकुली के द हृदेश रिसोर्ट में पौधरोपण को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया तथा एक गोष्ठी का भी आयोजन हुआ।

कार्यक्रम में पूर्व ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी ने बताया कि लगातार हो रहे पेड़ों के कटान से वातावरण में बदलाव हो रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- चैकिंग में पुलिस ने स्कूटी से बरामद की ढ़ाई किलो चरस, एक गिरफ्तार

जिसके चलते आपदा जैसे हालातों का लोगों को सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि स्कूली बच्चों से पौधरोपण करने को कहा है।साथ ही बच्चों के साथ पौधरोपण कर बच्चों को पौधों की सुरक्षा को लेकर संकल्प दिलाया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर-मुख्यमंत्री की सख्ती का दिखा असर,चार दिन में खोलीं 307 सड़कें

वहीं नेगी ने सभी से अपील की है कि जन्मदिन पर केक ना काटकर पौधा लगाया जाये।