जन्मदिन पर केक ना काट पौधारोपण करें:-संजय नेगी

ख़बर शेयर करें -

रामनगर:-पर्यावरण को लेकर पूर्व ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी ने स्कूली बच्चों को पौधरोपण करने के लिए जागरूक अभियान चलाया।

इस दौरान उन्होंने ढिकुली गांव के द हृदेश रिसोर्ट में कार्यक्रम का आयोजन किया।जिसमें उन्होंने स्कूली बच्चों से जन्मदिन के अवसर पर केक न काटकर पौधा लगाने को कहा है। साथ ही उन्होंने बच्चों के साथ रिसोर्ट में पौधरोपण किया।

यह भी पढ़ें 👉  'हर घर तिरंगा' अभियान: सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास पर तिरंगा फहराकर दिया राष्ट्रभक्ति का संदेश; प्रदेशवासियों से की अभियान में जुड़ने की अपील

सोमवार को ढिकुली के द हृदेश रिसोर्ट में पौधरोपण को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया तथा एक गोष्ठी का भी आयोजन हुआ।

कार्यक्रम में पूर्व ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी ने बताया कि लगातार हो रहे पेड़ों के कटान से वातावरण में बदलाव हो रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शहीद अमित कुमार अणथ्वाल के घर पहुंचे सीएम धामी; परिजनों को किया सम्मानित, वीर सपूत को किया नमन

जिसके चलते आपदा जैसे हालातों का लोगों को सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि स्कूली बच्चों से पौधरोपण करने को कहा है।साथ ही बच्चों के साथ पौधरोपण कर बच्चों को पौधों की सुरक्षा को लेकर संकल्प दिलाया।

यह भी पढ़ें 👉  जल जीवन मिशन: 100% 'हर घर जल' का लक्ष्य समय पर करें पूरा; सीएम धामी ने नियमित पानी और योजनाओं के रख-रखाव के दिए कड़े निर्देश

वहीं नेगी ने सभी से अपील की है कि जन्मदिन पर केक ना काटकर पौधा लगाया जाये।

Ad_RCHMCT