देवभूमि में धर्म और शक्ति का संगमः मूर्ति स्थापना में बड़े नेताओं ने लिया आशीर्वाद

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड की धर्मनगरी के सप्तऋषि क्षेत्र में ब्रह्मलीन संत स्वामी सत्यमित्रानंद जी महाराज की मूर्ति स्थापना समारोह का आयोजन जोर-शोर से हो रहा है। इस मौके पर देशभर के कई राज्यों के नेता कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं।

समारोह के एक दिन पूर्व, गुरुवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी हरिद्वार में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। समारोह के बाद दोनों नेताओं का जमावड़ा कनखल स्थित जगतगुरु आश्रम में भी देखा गया।

यह भी पढ़ें 👉   गुलदार का आतंक: बच्चे को उठाए जाने के बाद आठ स्कूलों में अवकाश

इस दौरान स्वामी रामदेव के साथ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहुंचे। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वर आश्रम महाराज से आशीर्वाद लिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में सीएम धामी का दो दिवसीय दौरा, शहर में ट्रैफिक डायवर्जन

कार्यक्रम में करीब आधे घंटे दोनों मुख्यमंत्री और स्वामी रामदेव के साथ बैठकर कई विषयों पर चर्चा की। समापन समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भी शामिल होने का प्रोटोकॉल निर्धारित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौसम का बड़ा बदलाव! बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

शुक्रवार को मूर्ति स्थापना समारोह का समापन होगा। इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक और कई अन्य गणमान्य नेता शामिल होंगे।

Ad_RCHMCT