आरोग्यम सोसाइटी में कब्जे को लेकर जोरदार भिड़ंत, मारपीट और तोड़फोड़

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में गुरूवार को हरिद्वार-रुड़की मार्ग स्थित आरोग्यम सोसाइटी में कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर झड़प हुई। घटना में मारपीट और वाहनों में तोड़फोड़ की खबरें सामने आई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  किसानों की समृद्धि से खिलेगा उत्तराखंड: पीएम किसान निधि की 23वीं किस्त जारी; प्रदेश के 8 लाख किसानों को मिले ₹159 करोड़ से अधिक

सूत्रों के अनुसार, एक पक्ष का आरोप है कि सोसाइटी के पूर्व अध्यक्ष से जुड़े लोग सैकड़ों की संख्या में सोसाइटी में घुसने का प्रयास कर रहे थे। इसके बाद समिति के सुरक्षा कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने विरोध में उन पर हमला बोल दिया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: तराई पश्चिमी वन प्रभाग की सख्ती का असर, खनन राजस्व में हुई ऐतिहासिक वृद्धि, देखें क्या है वजह?

इस झड़प में कई लोग घायल हुए हैं, वहीं कुछ वाहनों को भी नुकसान पहुंचा। फिलहाल पुलिस को दोनों पक्षों ने तहरीर नहीं दी है। घटना का वीडियो आरोग्यम सोसाइटी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Ad_RCHMCT