कांग्रेस को 24 साल बाद मिला गैर-गांधी अध्यक्ष, थरूर को खरगे से मिली बड़ी हार

ख़बर शेयर करें -

कांग्रेस को 24 साल बाद आज पहला गैर-गांधी अध्यक्ष मिल गया है। वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कांग्रेस के नए अध्यक्ष का चुनाव जीत लिया है। उन्होंने शशि थरूर को भारी मतों से हरा दिया है।  

4.30 बजे खरगे करेंगे प्रेस कांफ्रेंस

 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में चुने जाने के बाद मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। उन्होंने खुद इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि मैं आज शाम 4 से 4:30 बजे के बीच एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करूंगा।  

मेरी भूमिका खरगे साहब तय करेंगे: राहुल गांधी

आंध्र प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि मैं अपनी और ना ही कांग्रेस के अध्यक्ष की भूमिका के बारे में कुछ कह सकता हूं। वह काम (मल्लिकार्जुन) खरगे साहब का है। मेरी भूमिका क्या होगी वह नए अध्यक्ष तय करेंगे। 

यह भी पढ़ें 👉  खड़गे ने पत्र गलत पते पर भेजा, राहुल को समझाते तो पत्र लिखने की नौबत नहीं आती : भट्ट 

खरगे की जीत के बाद समर्थकों में जबरदस्त उत्साह

कांग्रेस के नए अध्यक्ष के रूप में मल्लिकार्जुन खरगे की जीत के बाद कांग्रेस समर्थकों में जश्न का माहौल है। ढोल-नगारे बजाकर जश्न मनाया जा रहा है।

शशि थरूर ने मानी हार
शशि थरूर ने अपनी हार मानते हुए ट्वीट भी किया। उन्होंने लिखा कि कांग्रेस के अध्यक्ष का पद पाना बड़े सम्मान की बात है और यह एक बड़ी जिम्मेदारी है। मैं चाहता हूं कि खरगे जी इस कार्य को सफलतापूर्वक पूरा करे।  एक हजार से अधिक सहयोगियों का समर्थन प्राप्त करना, और पूरे भारत में कांग्रेस के इतने शुभचिंतकों की आशाओं और आकांक्षाओं को आगे बढ़ाना मेरे लिए सौभाग्य की बात थी।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर टैक्स बार एसोसिएशन के पूरन चंद्र पाण्डे अध्यक्ष तो महासचिव बने गौरव गोला

थरूर गुट की मांग- यूपी में डाले वोट अवैध घोषित करें

कांग्रेस के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूर की टीम ने पार्टी के मुख्य चुनाव प्राधिकरण को पत्र लिखकर उत्तर प्रदेश में चुनाव के संचालन में धांधली का आरोप लगाया है और मांग की है कि राज्य के सभी वोटों को अवैध माना जाए। थरूर की टीम ने पंजाब और तेलंगाना में चुनाव के संचालन में भी गंभीर मुद्दों को उठाया है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर देवभूमि उद्योग व्यापार मण्डल की हुई बैठक,नये सदस्यों को दिलाई सदस्यता

कांग्रेस दफ्तर के बाहर खरगे के पोस्टर लगे

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव परिणाम आने में कुछ देर समय अभी भी बचा है लेकिन कांग्रेस समर्थकों ने दफ्तर के बाहर मल्लिकार्जुन खरगे का पोस्टर लगाना शुरू कर दिया है।

137 साल के इतिहास में छठी बार कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव

कांग्रेस पार्टी के 137 साल के इतिहास में छठी बार अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए अब तक 1939, 1950, 1977, 1997 और 2000 में चुनाव हुए हैं।