कांग्रेस पार्टी ने हल्द्वानी विधायक को दी ये बड़ी जिम्मेदारी

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी की विधायक सुमित हृदयेश को कांग्रेस पार्टी के द्वारा 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए एक बड़ी अहम जिम्मेदारी दी गई है जानकारी के अनुसार बता दें कि इस जिम्मेदारी देने के बाद से हल्द्वानी विधायक सुमित को काफी बड़ा अहम रोल निभाना है कांग्रेस के द्वारा उन्हें हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 के लिए अहम रोल दिया गया है। कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश को हिमाचल प्रदेश की जयसिंहपुर विधानसभा सीट जिला कांगड़ा का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर देवभूमि उद्योग व्यापार मण्डल की हुई बैठक,नये सदस्यों को दिलाई सदस्यता

सुमित हृदयेश ने इस मौके पर कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया है। यह सुअवसर मिलने के बाद सुमित हृदयेश का कहना है कि वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से मिली जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनेगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के चार गांवों को मिलेगा सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम पुरस्कार


गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में इसी साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। जहां भारतीय जनता पार्टी हैट्रिक जमाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी तो वहीं कांग्रेस उनके इस मिथक को तोड़ने के मंसूबों के साथ तैयारी कर रही है। कांग्रेस स्टार प्रचारकों के माध्यम से हिमाचल की सत्ता को हासिल करना चाह रही है