लालकुआं में संदिग्ध हालात में मिला शव, रहस्य गहराया

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। हल्द्वानी के निकटवर्ती लालकुआं कोतवाली क्षेत्र में इंडियन ऑयल डिपो के पास हाईवे किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। रविवार सुबह स्थानीय लोगों ने शव को सड़क किनारे पड़ा देखा, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  जनगणना और एसआईआर के बीच अप्रैल में तबादलों पर रोक, कर्मचारियों में राहत

सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। शव नरूला स्टोन क्रेशर को जाने वाले मार्ग के पास बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में सड़क हादसा: बोल्डर गिरने से ट्रक चालक की मौत

फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पहचान के प्रयास कर रही है। प्रारंभिक जांच में मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 121 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

स्थानीय निवासियों के अनुसार मृतक व्यक्ति संभवतः बाहरी प्रतीत हो रहा है। मामले की सच्चाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।

Ad_RCHMCT