जहरीले पदार्थ के सेवन से युवक की मौत, यह बताई जा रही वजह

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। गृह क्लेश के चलते एक युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उसकी उपचार के दौरान एसटीएच में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  प्राचीन से आधुनिक तक: CDS ने बताया युद्ध और सुरक्षा का महत्व

जानकारी के अनुसार ऊंचापुल निवासी 23 वर्षीय संदीप जोशी ने एक सप्ताह पूर्व घरेलू कलह के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। जिसे हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उपचार के लिए डाॅ सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान बीती रात संदीप की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  रांसी में बजट पूर्व संवाद: जनभागीदारी से बनेगा जनहितकारी बजट – मुख्यमंत्री धामी

अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस पूछताछ में मृतक के परिजनों ने बताया कि संदीप का किसी बात को लेकर घर में झगड़ा हो गया था। इसी के चलते उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। इस घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Ad_RCHMCT