देहरादून-(बड़ी खबर) राज्य के लिए तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी,राज्य के इन जिलों में तेज बौछार के साथ भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना।।

ख़बर शेयर करें -

WEATHER UPDATE

देहरादून-राज्य के मौसम विभाग से बड़ी खबर सामने आ रही है जहाँ भारत मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तराखंड राज्य के लिए तीन घंटे का तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी किया है।

रात्रि 9:00 बजे जारी 3 घंटे के पूर्वानुमान के मुताबिक देहरादून ,चंपावत ,नैनीताल ,टिहरी ,पौड़ी जनपदों में कहीं-कहीं तीव्र बौछार के साथ भारी से भारी बारिश की संभावना जताई है जिसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: बेकाबू डंपर ने ले ली युवक की जान

इसके अलावा देहरादून ,बागेश्वर ,टिहरी ,चमोली, उधम सिंह नगर तथा पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा राज्य के अनेक स्थानों में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बरसात की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉   स्कूल में धार्मिक गतिविधि और बाल श्रम के आरोप, बाल आयोग ने जांच के आदेश दिए

मौसम विभाग ने सतर्क रहने की सलाह देते हुए बताया कि नदी नालों और बरसाती नहरों में अचानक जल वृद्धि की संभावना है विशेषकर नदी नालों के किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। तथा साथ ही नदी नालों को पार न करने की सलाह भी दी है और प्रशासन को अलर्ट रहने को भी कहा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हॉस्टल की डरावनी कहानी: किशोरी से दुष्कर्म पर शिक्षक को 20 साल कारावास

नदी नालों को पार करते समय सतर्क रहने की अपील की है।

Ad_RCHMCT