देहरादून-डैमेज कंट्रोल मे जुटी कांग्रेस,इनको बनाया गया महिला मोर्चा का पदाधिकारी।।

ख़बर शेयर करें -

देहरादून-राज्य में हो रहे चुनाव को लेकर सभी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं, तो वहीं कांग्रेस ने भी अपनी महिला मोर्चा की पदाधिकारियों की धोषणा कर दी है।

कांग्रेस आलाकमान ने बड़ा फैसला लेते हुए ज्योति रौतेला को उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस की जिम्मेदारी सौंपी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के राजभवन का बदल गया नाम

इसके साथ ही कमलेश रमन, अलका पाल, भागीरथी बिष्ट और आशा मनोरमा शर्मा डोबरियाल को सीनियर उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

जिसके लिए ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सचिव केसी वेणुगोपाल ने पत्र भी जारी कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  बुलेट की तेज आवाज़ से शुरू हुआ विवाद, दो समुदायों में तनाव—इलाके में पुलिस तैनात

दरअसल प्रदेश महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सरिता आर्य ने बीते दिन कांग्रेस का दामन छोड़ भाजपा में शामिल हो गई थी जिसके बाद से ही उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस के पद खाली चल रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी बनभूलपुरा मामला: सुप्रीम कोर्ट का फैसला टला, इस दिन होगी अगली सुनवाई

जिसके बाद बुधवार की देर शाम कांग्रेस आलाकमान ने बड़ा फैसला लेते हुए 5 महिलाओं को पदाधिकारी बनाया गया है।

Ad_RCHMCT