देहरादून:-(Weather) राज्य के लिए तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी, इन जिलों में कहीं-कहीं वर्षा और गर्जन के साथ वर्षा और बर्फबारी होने की संभावना

ख़बर शेयर करें -

Weather, Weather uttarakhand,

देहरादून:-(WEATHER) राज्य मे मौसम को लेकर एक बार फिर मौसम विभाग ने तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए पर्वतीय जनपदों के ऊंचाई वाले क्षेत्र में कहीं-कहीं बहुत हल्की वर्षा और गर्जन के साथ वर्षा और बर्फबारी होने की संभावना जताई है।

यह भी पढ़ें 👉  दुकानों में लगी आग, सिलेंडर फटने से होटलों तक पहुंची, बड़ा नुकसान टला

उत्तराखंड मौसम विभाग के अनुसार सुबह 6:00 बजे से 9:00 बजे तक उत्तरकाश,चमोली तथा पिथौरागढ़ जनपदों के ऊंचाई वाले क्षेत्र में कहीं-कहीं बहुत ही हल्की वर्षा एवं गर्जन के साथ बरसात और बर्फबारी हो सकती है।

इस बीच मौसम विभाग ने 30 और 31 मार्च को राज्य के जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ बिजली चमकने और ओलावृष्टि आने की संभावना व्यक्त करते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉   एडवेंचर धमाका! सीएम ने किया नयार वैली फेस्टिवल-2026 का शुभारंभ

मौसम विभाग का कहना है इस दौरान कहीं कहीं बिजली गिरने से जानमाल की हानि और ओलावृष्टि से वृक्षारोपण और बागवानी को भारी नुकसान हो सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: डाटा एंट्री ऑपरेटर 20 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

मौसम विभाग ने 28 मार्च से 31 मार्च तक पर्वतीय क्षेत्रों में उत्तरकाशी,चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग तथा बागेश्वर जनपदों के ऊंचाई वाले क्षेत्र में कई बहुत ही हल्की वर्षा होने की संभावना व्यक्त की है।

Ad_RCHMCT